फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैंड-बाजे संग निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
सादात के प्राचीन शिव मंदिर से निकलती कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : सांकेतकि
विज्ञापन
सादात। नगर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर कुटिया के शिखर निर्माण और देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापना के लिए शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से आरंभ हुई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पीला वस्त्र धारण किए हुए थे। शोभायात्रा के आगे घोड़ा चल रहे थे। जबकि रथ पर देवी-देवताओं की प्रतिमा रखी गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान डीह बाबा, शीतला माता मंदिर, महावीर मंदिर, काली मंदिर, ठाकुरद्वारा सहित अन्य देवस्थली होते हुए नगर भ्रमण किया गया। बैंड बाजा और डीजे पर बज रहे भजन तथा हर हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से समूचा अंचल गुंजायमान हो उठा। इससे पहले वैदिक ब्राह्मण अशोक चौबे और ओमप्रकाश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन पूजन का कार्य संपादित कराया, जिसमें यजमान के रूप में सुभाष जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, मनीष यादव, भवेश, राजेश गुप्ता, राम विलास व रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें