फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुल से नदी में कूदा, नहीं था पानी, गई जान

विज्ञापन
राजवाड़ी पुल पर कार से टकराया ट्रक। स्रोत- वीडियो ग्रैब - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खानपुर। वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित राजवाड़ी पुल के पास सोमवार सुबह गोमती नदी पुल पर एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे से घबड़ाया ट्रक चालक ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह पानी में नहीं गिरा, जिससे भूमि गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि घटना वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। हालांकि सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सोनभद्र जनपद के खेड़ई निवासी ट्रक चालक रणजी पाल (53) वाराणसी की ओर जा रहा था। वहीं, एक कार में सवार प्रशांत कुमार सिंह, अंजली सिंह, आशा सिंह, आराध्य सिंह और सम्राट सिंह सिधौना की ओर आ रहे थे। राजवाड़ी पुल के पास कार व ट्रक की टक्कर हो गई। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे घबड़ाये ट्रक चालक पुल से गोमती नदी में कूद गया, लेकिन नीचे पानी के बचाए वह जमीन पर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का है। चौबेपुर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें