फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा: सदर एसडीएम कोर्ट के पास मोबाइल टावर पर चढ़ा, डीएम को बुलाने की जिद पर अड़ा

Mon, 01 Jun 2026 03:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में भूमि विवाद के मामले का निस्तारण न होने से नाराज होकर एक युवक सदर एसडीएम कोर्ट के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसे उतारने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन उसने किसी की एक न सुनी। 
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर शहर कोतवाली सदर तहसील स्थित एसडीएम कोर्ट के पास सोमवार को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने भूमि कब्जे का निस्तारण न होने से नाराज होकर यह कदम उठाया। युवक को टावर से नीचे उतारने के लिए एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा, सदर एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य आलाधिकारी मान- मनौव्वल करते रहे, लेकिन वह मौके पर डीएम अनुपम शुक्ला को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा।

विज्ञापन


क्या है मामला 
मुगलानी चक निवासी संदीप चौहान अपने भाई मंजीत चौहान और भाभी सावित्री चौहान के साथ सदर तहसील पहुंचा था। सुबह नौ बजे संदीप एसडीएम कोर्ट के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते मामले की जानकारी पुलिस व प्रशासन की टीम को हो गई।

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: जनगणना ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी से मारपीट, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों मान- मनौव्वल के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा। संदीप चौहान के भाई मंजीत चौहान ने बताया कि मुगलानीचक स्थित भूमि पर भू - माफिया कब्जा कर लिए हैं। शासन से लेकर जिला प्रशासन के कार्यालय का चक्कर काटने के बावजूद समस्या निस्तारित नहीं हो सका। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि युवक को समझा- बुझाकर टॉवर से नीचे उतराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें