राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती रविवार विभिन्न राजनैतिक दलों और स्वंयसेवी संस्थाओं की ओर से भी मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शास्त्रीनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी देश के महान नेता थे। इस मौके पर डॉ. एसपी लाल, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, प्रभात, मोहन आदि मौजूद रहे। कर्पूरी विकास संस्थान की ओर से वेदपुरवा स्थित शिव मंदिर पर महापुरुषों की जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ वर्ग में अनुराग शर्मा, स्वरांश, अदिति राय, ज्येष्ठ वर्ग में आस्था सिंह, ध्रुव, अनुष्का सिंह वरिष्ठ वर्ग में गौतम, राजकुमार, पवन यादव विजयी रहे। इस मौके पर शशिभूषण अंकुर, संतोष शर्मा, राधेश्याम सिंह, डॉ. संतोष कुमार, गुप्तेश्वरनाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे।
शहर के मालगोदाम रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री पुस्तकालय वाचनालय पर गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. एसपी श्रीवास्तव, रमाशंकर लाल, अरुण श्रीवास्तव, अजय, अनिल श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, अमरनाथ, शिवशंकर सिन्हा आदि मौजूद रहे। दोनों महापुरुषों की जयंती पर सार्थक होम्योपैथिक क्लीनिक की ओर से छावनी लाइन पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. कपिल, सीबी सिंह, डॉ. अमन, देवेंद्र, राहुल, डॉ. सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय बिरहा लोकगीत समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों की ओर से जयंती मनाई गई। इस मौके पर रामनिवास यादव, हवलदार यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सपा की ओर से पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर तहसीन अहमद, रामधारी यादव आदि मौजूद रहे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा और शास्त्रीनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिलेश राय, अनिल राय, राकेश राय, धनंजय राय, डॉ. हरीश पांडेय, कामता प्रसाद, राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सैयदबाड़ा स्थित तौफिक मंजील पर दोनों महापुरूषों की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह, अहमद जमाल जैदी आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आमघाट स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की 147वीं जयंती मनाई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पंकज दूबे, डॉ. मारकंडेय सिंह, मुहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मारकंण्डेय सिंह, प्रो. बाबूलाल बलवंत, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय आदि मौजूद रहे।
गहमर संवाददाता के अनुसार दोनों महापुरुषों की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैप कार्यालय पर मनाई। इस अवसर पर मुहम्मद सरफराज खान, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विमलेश सिंह, याहिया खान, वाल्मिकी सिंह, दामोदर सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।