रेल मंत्री सुरेश प्रभु की ओर से दीपावली से पूर्व बलिया से दिल्ली के लिए निर्भया एक्सप्रेस के नाम से ट्रेन चलाए जाने की घोषणा से पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता व्याप्त है। सांसद भरत सिंह ने बताया कि बलिया से दिल्ली जाने वाली नई ट्रेन सप्ताह में प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव यूसुफपुर स्टेशन पर भी होगा।
पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने बलिया के सांसद भरत सिंह के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सांसद भरत सिंह बलिया से दिल्ली के लिये ट्रेन चलाए जाने के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थे। रेल मंत्री के बलिया आगमन पर उन्होंने बलिया से ट्रेन चलाने की मांग रखी थी। इसके लिए वे उसी समय से प्रयासरत थे। उनका प्रयास रंग लाया इसके लिये पूरे क्षेत्र की जनता रेल मंत्री सुरेश प्रभु एवं सांसद भरत सिंह के प्रति आभारी है। भाजपा नेता प्रमोद राय, दिनेश वर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय, जयप्रकाश राय, रामजी गिरी आदि ने ट्रेन चलाए जाने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली के लिये ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस ट्रेन के चलने से मुहम्मदाबाद तहसील के लोगों को दिल्ली जाने के लिए काफी सुविधा हो जाएगी।