फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मातम में बदलीं होली की खुशियां..., गाजीपुर में पांच लोगों की मौत, तीन ट्रेन से कटे; परिजनों में कोहराम

Sun, 16 Mar 2025 10:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में होली के दिन हुए विभिन्न हादसों में कुल पांच लोगों की माैत हो गई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
नर्वेश और विशाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में होली पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से होली के दिन मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


नोनहरा थानाक्षेत्र के कठवा मोड़ बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें फतेहपुर अटवा निवासी विशाल कुमार उर्फ बिट्टू (20) की मौके पर ही मौत हो गई। 

जबकि लक्ष्मीपुर गांव निवासी गोविंद कुमार और शहर कोतवाली के भुतहियाटांड गांव निवासी अनु प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। 
विज्ञापन


दोनों घायलों को स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। उधर दुर्घटना के बाद परिजनों की होली की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

जमानिया : मतसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार सुहवल थाने के पटकनियां गांव निवासी नर्वेश सिंह यादव (46) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। 

पुलिस ने शव और बाइक को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों दी। कोतवाली पहुंचे परिजन शव देखकर बिलखने लगे। परिजनों ने बताया कि नर्वेश किसी काम के सिलसिले में बाइक से जमानिया आए थे। 

वहां से लौटते समय सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी श्याम सुंदरी ने बताया कि होली के दिन घर से बाहर जाने से मना किया था। कहा था कि परिवार के साथ त्योहार मनाएं लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। 

मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन

ट्रेन से कटकर किशोरी सहित तीन की मौत
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को ट्रेन से कटकर किशोरी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव के सामने ट्रैक पार कर रही खुशबू (16) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

परिजनों ने बताया कि किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। नंदगंज थानाक्षेत्र के आंकुशपुर गांव निवासी सुभाष बिंद (26) गत 13 मार्च की देर शाम सब्जी लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान एक छुट्टा पशु ने उसे दौड़ा लिया। पशु से बचने के लिए भागने के चक्कर में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नोनहरा थानाक्षेत्र के फिरोजपुर गांव के सामने रामकेवल यादव (45) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें