सड़क दुर्घटनाओं ने मामा-भांजे और दरोगा सहित चार लोगों की मौत हो गई। सुजानगंज के पढ़ुआ गांव के पास शनिवार को दोपहर एक अज्ञात कार ने बाइक सवार मामा अनिल (28 ) और उसके भांजे संगम (21) को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। इसी तरह मछलीशहर में स्कूल से घर लौट रहे प्रबंधक जितेंद्र सिंह (38) की हादसे में मौत हो गई।
चंदौली में बालिका की मौत
पीडीडीयू नगर के राजकीय महिला चिकित्सालय के समीप शुक्रवार की दोपहर कार ने सड़क पार कर रही दो बालिकाओं को कुचल दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को मामूली चोट बताकर चिकित्सक ने घर भेज दिया। घर जाने के कुछ देर बाद निशा (11) की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मऊ में दो की जान गई
मऊ में घोसी कोतवाली क्षेत्र के एरियासों गांव निवासी और एसी मेकेनिक ज्ञानेंद्र शर्मा (25 ) की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे ज्ञानेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य हादसे में दिनेश की मौत हुई।
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाघरा गांव के पास लाटघाट-रौनापार मार्ग पर बाइक से बेटी के घर जा रहे रोहुवार पांडेयपुरा गांव निवासी महादेव (70) की हादसे में मौत हो गई। वहीं, फूलपुर के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में भट्ठा मजदूर वीरेंद्र की मौत हो गई।
बलिया में पांच की हुई मौत
बलिया के पंदह में खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा पोखरे के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार राकेश भारती (28) निवासी खड़सरा की मौत हो गई। इसी तरह नरही थाना क्षेत्र के अंजोपुर गांव निवासी राजकुमार गिरी (39) और उसके दोस्त धर्मेन्द्र राम (32) निवासी कोट मझरिया की जान चली गई। रेवती में बाइक सवार अखिलेश प्रजापति (20) निवासी पियरौटा की पेड़ से टकराने से मौत हो गई। रसड़ा में कार की टक्कर से बाइक सवार हरेश कुमार (45) की मौत हो गई।
भदोही में छह की जान गई
कोइरौना थाना क्षेत्र के मनीपुर इटहरा गांव के पास जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में चचेरे भाई ओमप्रकाश (35) और महेंद्र प्रसाद (25) की मौत हो गई। दोनों प्रयागराज के हंडिया कोतवाली के गोपालपुर लमाही निवासी थे। ऊंज के बिछिया बनकट निवासी लालमनी (50) की मौत हो गई।
कोतवाली के मजजूदा निवासी बैंक मित्र वीरेंद्र सिंह लल्लर (40) की मौत हो गई। गोपीगंज कोतवाली के विशम्भरपट्टी गांव में दानुपुर मार्ग पर शिवकुमार बिंद (28) की जान चली गई। वह दिव्यांग था। ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में हादसे में विजय शंकर यादव (35) निवासी शायर औराई की मौत हो गई।
वाराणसी में 5 की मौत हुई
बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय के पास गढ़वा मोड़ पर शुक्रवार की दोपहर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार वीरेंद्र प्रताप (35) और विशेन कुमार (30) की मौत हो गई। वहीं, बड़ागांव थाना क्षेत्र के व्यासबाग स्थित कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की रात हादसे में शिवपुर निवासी कमलेश यादव की मौत हो गई। लोहता थाना क्षेत्र के मौढ़ेला दो बाइक की टक्कर में पवन प्रजापति (21) मौत हो गई। सारनाथ थाना क्षेत्र के चंद्रा चौराहे से बलुआ मार्ग पर बाइक की चपेट में आने से ध्रुव राजभर (28) की मौत हो गई।
गाजीपुर में दो की जान गई
गाजीपुर के फतेहपुर अटवा निवासी विशाल कुमार उर्फ बिट्टू (20) और सुहवल थाने के पटकनियां गांव निवासी नर्वेश सिंह यादव (46) की सड़क हादसे में मौत हो गई।