फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 केंद्रों पर कल होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 का आयोजन छह जुलाई को किया जाएगा। इस परीक्षा में 15608 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनके लिए जिले में कुल 35 केंद्र बनाए गए हैं। दो पाली में आयोजित परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक, केंद्र प्रतिनिधियों के साथ ही हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इस बार की बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रमुख परीक्षा केंद्र हैं। इनके अलावा राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, अष्ट शहीद इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद, शिवपूजन इंटर कालेज, महात्मा गांधी शती स्मारक इंटर कालेज, हिंदू डिग्री कालेज, आदर्श इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज जमानिया तथा समता पीजी कालेज आदि केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 18 केंद्र प्रतिनिधि एवं प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 35 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों सुबह नौ से 12 तथा दिन में दो से पांच बजे तक होगी। इसको सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार की शाम को स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित बैठक में की गई तैयारी की समीक्षा की गई। परीक्षा कोविड गाइडलाइन के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें