फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द चकाचक होगा जमानिया रेलवे स्टेशन

Fri, 16 Jan 2015 11:09 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दानापुर रेलप्रखंड के जमानिया रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को हाजीपुर के रेल महाप्रबंधक एके मित्तल ने निरीक्षण किया । इस दौरान स्टेशन पर पहली बार अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे ड्रेस में दिखे। इस दौरान महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जमानिया रेलवे स्टेशन पर समस्याओं का निराकरण करते हुए जल्द से जल्द सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन



इस दौरान उन्हाेंने प्लेटफार्म के पास गंदगी देख कर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षक के दौरान रेलवे कर्मचारियों की जर्जर कालोनी को देख आवाक रह गए। उन्हाेंने अधिकारियाें को निर्देश दिया कि जल्द कालोनी के आवास दुुरुस्त कराए जाएं। जरूरत हो तो जर्जर आवासों को ध्वस्त कराते हुए उसका नया निर्माण कराया जाए।

यही नहीं महाप्रबंधक ने स्टेशन के मुख्य द्वार पर रेलवे का बड़ा बोर्ड लगवाने का भी निर्देश दिया। कई जगह पर प्लेटफार्म नंबर 2 के बाहर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए सड़क को भी जल्द बनवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


 उनके आने कि खबर से स्थानीय नागरिक भी मौके पर जुट गए थे और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजनंदन सिंह बबलू ने जीएम को मौखिक रूप से हो रही परेशानी को अवगत कराया। वहीं जीएम के निरीक्षण से स्टेशन पर हडकंप मचा रहा। इस मौके पर डीआरएम दानापुर मंडल एनके गुप्ता, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन एसके सिंह, एके पांडेय, एसके महराज, स्टेशन प्रबंधक डी सिंह, संजय रौनियार, हैदर अली, बृजेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें