फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नकदी समेत आभूषण चोरी

विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में हुई चोरी की घटना के बाद बिखरे सामानों को देखती महिला। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र में दो घरों को चोरों ने मंगलवार की रात निशाना बनाया। घर के अंदर आलमारी का ताला तोड़कर एक लाख 14 हजार नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चोर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पट्टी धन्नीराय निवासी नागेंद्र नाथ राय के घर में चोर छत से सीढि़यों के रास्ते घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़कर 44 हजार नकद समेत तीन सोने की अंगूठी, सोने का एक झुमका उड़ा दिए। वहीं बलुआ टोला निवासी बाइक मिस्त्री अवनीश शंकर राम के घर में चोर छत के रास्ते घुसे और 70 हजार नकदी, एक मनटिका, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, नथिया, चांदी का पायल, करधनी और मोबाइल पर हाथ साथ कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों से पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करने में जुट गई। दो घरों में हुई चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत है। वहीं घटना से भय का माहौल लोगों में व्याप्त है। साथ ही गांव के लोग अब पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में है। दोनों पीडि़तों ने चोरी की तहरीर दी है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें