फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मोबाइल में व्यस्त देख जेडी ने फटकार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को पहले दिन दोनों पाली में 26 हजार से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने एक केंद्र के निरीक्षण के समय स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मोबाइल में व्यस्त देख फटकार लगाई।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार रामकरन इंटर कालेज में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान जेडी प्रदीप कुमार परीक्षा कक्ष में पहुंचे। वहां की व्यवस्था कोविड प्रोटोकाल के अनुरूप न पाकर प्रधानाचार्य से नाराजगी जाहिर किया। परीक्षा केंद्र में स्थाई तौर पर नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट परशुराम को मोबाइल में व्यस्त देख फटकार लगाई। कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक उड़ती नजर आई। प्रवेशपत्र में नाम और फोटो गलत होने के कारण परीक्षा से वंचित कई छात्र इधर-उधर भटकते रहे। कई परीक्षा केंद्रों पर अध्यापकों की कमी से केंद्र व्यवस्थापक जूझते नजर आए। ऑनलाइन ड्यूटी लगाए जाने वाले कई अध्यापक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे ही नहीं। जमानिया संवाददाता के अनुसार प्रभा इंटर कालेज बूढ़ाडीह परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली हाईस्कूल में पंजीकृत 495 में 54, राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज केंद्र पर हाईस्कूल में पंजीकृत 309 में 30 एवं इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में पंजीकृत 45 परीक्षार्थियों में पांच तथा कला वर्ग में पंजीकृत 104 में एक अनुपस्थित रहे। हिंदू इंटर कालेज स्थित केंद्र पर हाईस्कूल में पंजीकृत 544 में 33 एवं इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में पंजीकृत 137 में पांच तथा कला वर्ग में पंजीकृत 307 में 15 अनुपस्थित रहे। अमर शहीद इंटर कालेज स्थित केंद्र पर हाईस्कूल में पंजीकृत 454 में 53 एवं इंटरमीडिएट में पंजीकृत 482 में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार डा. सैयद महमूद इंटर कालेज में प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में 360 में 88 एवं द्वितीय पाली इंटरमीडिएट में 367 में 98 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। यह जानकारी केंद्र व्यवस्थापक डा. मेराजुदीन अहमद सिद्दकी ने दी है। धनेश्वर इंटर कालेज में प्रथम पाली हाईस्कूल में 626 में 146 तथा द्वितीय पाली इंटरमीडिएट 302 में 39 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। यह जानकारी केंद्र व्यवस्थापक मानसेर राम ने दी। आदर्श इंटर कालेज में प्रथम पाली हाईस्कूल में 310 में 93 एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में 256 में 44 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। यह जानकारी केंद्र व्यवस्थापक हरिनारायण सिंह यादव ने दी है। हनुमान सिंह इंटर कालेज में प्रथम पाली में हाईस्कूल में 482 में 171 एवं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के 243 में 58 छात्र परीक्षा में नहीं बैठे। यह जानकारी केंद्र व्यवस्थापक दिनेश श्रीवास्तव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें