फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जनता एक्सप्रेस का इंजन फेल, तीन घंटे खड़ी रही

विज्ञापन
जमानिया स्टेशन पर खडी मुंबई एलटीटी जनता एक्सप्रेस । संवाद
विज्ञापन
जमानियां। सोमवार तड़के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 3201 मुंबई एलटीटी जनता एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 27 मिनट तक खड़ी रही। यह ट्रेन निर्धारित समय 02:39 बजे की बजाय 02:58 बजे जमानियां पहुंची और 06:25 बजे रवाना हुई। स्टेशन मास्टर आदित्य कुमार ने बताया कि धीना–सकलडीहा रेलखंड पर 01144 फेस्टिवल एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया था। इसके कारण अप लाइन पर कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई और कई स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया। इस घटना का असर सिर्फ जनता एक्सप्रेस पर ही नहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ा। दिलदारनगर स्टेशन पर 12423 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 19484 सहरसा–अहमदाबाद एक्सप्रेस, 16602 अमृत भारत जोगबनी एक्सप्रेस और 12361 आसनसोल–मुंबई एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। रेल परिचालन में आई इस बाधा के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई और कई यात्रियों को अन्य ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सवा घंटे विलंबित रही डीटी पैसेंजर-सुहवल। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर सोमवार को गाड़ी संख्या 53643 डीटी पैसेंजर अपने निर्धारित समय से सवा घंटे देर से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के विलंबित होने से कुछ यात्री जीप, ऑटो से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 53643 डीटी पैसेंजर के आने का समय सुबह 9.05 बजे निर्धारित है। लेकिन, ट्रेन 1 घंटा 15 मिनट की देरी से सुबह 10.20 बजे पहुंची। ट्रेन के आने पर इंतजार करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने बताया कि मेन रूट व्यस्त होने के कारण डीटी पैसेंजर ट्रेन विलंबित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें