फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। थाना क्षेत्र के बहादुर मोड़ के पास सोमवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में उसका साथी घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। दशहरे की छुट्टी पर घर आया था। थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि बहरियाबाद थाना के वृंदावन निवासी हिमांशु चौहान (24) बाइक से मजुई आए थे। वह कार्य करके घर लौट रहे थे। बहादुर मोड़ से करीब सौ मीटर उत्तर एक ट्यूबवेल के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक पर पीछे बैठा गांव का ही नीरज चौहान घायल हो गया। घायल युवक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। दूसरा बाइक सवार घटना के बाद भाग गया। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक के चाचा भाजपा सादात उत्तरी मंडल के पूर्व महामंत्री राजीव नयन चौहान ने बताया कि हिमांशु दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और दशहरे की छुट्टियों में घर आया था। मृतक की मां डॉ. भगवंती सिंह चौहान बलिया में एक निजी कॉलेज में शिक्षिका हैं, जबकि छोटा भाई दिव्यांशु चौहान पढ़ाई कर रहा है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें