फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया से चलकर गाजीपुर पहुंची जनक्रांति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
मरदह क्षेत्र के एक मैरेज हाल में जनवादी पार्टी सोशलिस्ट व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान के नेतृत्व में बलिया से चलकर जनक्रांति यात्रा बुधवार को गाजीपुर के मटेहूं चट्टी पहुंची। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से जनवादी पार्टी सोशलिस्ट ने गठबंधन किया है। यात्रा का सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नरवर गांव स्थित एक मैरेज हाल में कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय चौहान ने कहा कि जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के तत्वाधान में निकाली इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में हुकूमत कर रही पिछड़ा, दलित विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग केवल दलितों और पिछड़ों का प्रयोग करते हैं। भाजपा राष्ट्रभक्त होने का झूठा दिखावा करती है। पूंजीपतियों को मजबूत करने के अलावा सरकार के पास दूसरा कोई काम नहीं है। इस मौके ओमकार चौहान, रामधारी यादव, राजेश चौहान, मुन्ना सिंह चौहान, रामकिशुन सोनकर, बालक चौहान, अरविंद गिरी, ओमप्रकाश चौहान, भगवान यादव, कमलेश यादव भानू, प्रवीण सिंह, हरगोविंद चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें