फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की पैचिंग में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग खंड प्रथम की ओर सेसाढ़े छह किलोमीटर लंबी त्रिलोकपुर-सरहुला नहर पटरी मार्ग पर करीब लगभग 35 लाख रुपये की लागत से पैचिंग का कार्य चल रहा है। ग्रामीणो द्वारा इसको लेकर कई बार ठेकेदार से गुणवत्ता सुधार की शिकायत की गई, लेकिन उसमें सुधार नहीं हो रहा था। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क का कार्य रोकवा दिया।
विज्ञापन

साथ ही ठेकेदार को बुलाने लगे, लेकिन ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचे। इसी बीच ग्रामीणों ने फोन से जेई श्याम सुन्दर को बुलाए। वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने सड़क की पैंच को दिखाया, वह जगह-जगहसे उखड़ रहा था। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से दिलदारनगर बाजार औरखेती किसानी करने वाले किसानों का आवागमन होता है। यह सड़क टिकाऊ नहीं बन रही है। सड़क पैचिंग के दौरान धुल भी साफ नहीं किया गया है। उसी तरह पैंचिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण ने एकत्र होकर रोड रोलर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क की पैचिंग सही नहीं होगी, कार्य नहीं होने देंगे। इस मौके पर रितेश सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, लादू सिंह, कृष्णा सिंह, विक्की वर्मा, वीरबल, बीरबहादुर, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सहायक अभियंता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मानक के अनुसार ही सड़क की मरम्मत औरपैंचिंग का कार्य किया जाएगा। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें