कोतवाली क्षेत्र के आलमपट्टी स्थित ममता धाम मंदिर से एक माह पूर्व चोरी गई दो चांदी की मुकुट और एक मंगलसूत्र के साथ पुलिस टीम ने मंगलवार को सब्जी मंडी मोड़ स्थित सोनार गली एक महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में कोतवाल विमल कुमार मौर्या के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीते 10 नवंबर को डाला छठ के दिन आलमपट्टी स्थित ममता धाम मंदिर की मूर्ती से चोरी चांदी के मुकुट और मंगलसूत्र को बेचने एक महिला चोर सब्जी मंडी मोड़ से सोनार गली के तरफ जा रही है। सक्रिय टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके हाथ में थैले की तलाशी लेने पर दो चांदी के मुकुट और एक सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम तुलसीसागर निवासी निशा उर्फ अनामिका पत्नी प्रभुनाथ राय बताया। महिला चोर ने पुलिस को बताया कि यह दोनों मुकुट और मंगलसूत्र डाला छठ के दिन आलमपट्टी स्थित ममता धाम मंदिर की मूर्ती से चोरी की थी, जिसे यहां बेचने आ रही थी। कोतवाल विमल कुमार मौर्या ने बताया कि महिला चोर निशा उर्फ अनामिका से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।