फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सेवराई तहसीलदार का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कर-करेतर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक राइफल क्लब सभागार में हुई। राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम अविनाश कुमार ने सेवराई तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं, उनकी ओर से अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूरा कर अंतिम रूप दिया जाए ताकि विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूरे किए जा सकें।
उन्होंने कम प्रगति वाले विभागों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी अपने लक्ष्य के प्रति हर महीने कार्ययोजना बनाकर मूर्त रूप दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित अधिकारी की होगी। इसके बाद डीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की। लंबित प्रकरण और विवादित प्रकरण, दाखिल-खारिज, विवादित वादों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं अन्य राजस्व अधिकारियों को कार्य में तत्परता लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम दिनेश कुमार, सीआरओ आयुष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें