फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-श्रम पोर्टल पर शत-प्रतिशत डाटाबेस उपलब्ध कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राइफल क्लब में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति, जिला टास्क फोर्स, जनपद बाल श्रम उन्मूलन समिति एवं श्रम कल्याण परिषद की बैठक हुई। इसमें विभागीय अधिकारियों एवं असंगठित कामगारों से जुड़े प्रतिनिधियों एवं समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। विभागीय समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में ई-श्रम पोर्टल पर लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी स्टाक होल्डर विभागों को लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

वहीं जिलाधिकारी ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण के लिए लक्ष्य निर्धारण करते हुए 31 दिसंबर तक सभी अधिकारियों/स्टेक होल्डर्स को निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि असंगठित कामगारों का पंजीकरण के निमित्त ई-श्रम पोर्टल विकसित किया गया है। इसके माध्यम से देश के असंगठित क्षेत्र के श्रम बल की जीवन दशा और मर्यादित जीवन के लिये कामगारों के हितों की सुरक्षा और संरक्षा, कल्याण संवर्धन तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पोर्टल पर डाटाबेस तैयार किया जाना है। जिसमें कामगार का नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल स्वरूप, परिवार का विवरण आदि होंगे। जिससे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सकेगा। असंगठित क्षेत्र से आशय ऐसे कर्मकारों से है, जो गृह आधारित, स्व नियोजित या असंगठित क्षेत्र में मजदूरी कामगार के रूप में नियोजित हैं तथा इसमें वैसे संगठित क्षेत्र के कामगार भी शमिल हैं। जो ईएसआईसी/ईपीएफओ के सक्रिय सदस्य या सरकारी कर्मचारी नहीं हैं। असंगठित क्षेत्र के कामगारों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर नि:शुल्क है। कामगारों को किसी भी पंजीकरण इकाई, सीएससी संचालक इत्यादि को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। वहीं जिलाधिकारी ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण हेतु लक्ष्य निर्धारण करते हुये 31 दिसंबर तक सभी अधिकारियों/स्टेक होल्डर्स को निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया है। पंजीकरण के पश्चात पंजीकृत कामगार को पीएमएसबीवाई के तहत दो लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। भविष्य में असंगठित क्षेत्र कामगारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से वितरित किये जायेंगे।
उद्योग बंधु की बैठक हुई
गाजीपुर। राइफल क्लब में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हई। जिसमें ईट भठ्ठा इकाईयोें के उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी से एनओसी, जिला पंचायत से लाइसेंस एवं खनन विभाग से पर्यावरण स्वीकृति लेने के लिए निर्देश दिया गया। साथ ही इस संबंध में जिला पंचायत को नोडल नामित करते हुए तीनों विभागों के एनओसी एवं लाइसेंस निस्तारित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है। जिसमें आवेदक सिंगल विंडों निवेश मित्र पर आनलाइन आवेदन करके जिला पंचायत से संपर्क कर सकते है।उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद् द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं श्रमिकों को लाभांवित कराये जाने के संबंध में आनलाइन पंजीकरण कैंप के माध्यम से कराये जाने एवं पूर्व में प्राप्त निर्देशों के क्रम में नंदगंज लोडिंग-अनलोडिंग के स्थान पर एवं अन्यत्र कैंप लगाकर पंजीकरण कराये जाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मण्डी समिति दुल्लहपुर की जमीन को अन्यत्र स्थानान्तरित किये जाने के संबंध में विगत कई बैठकों से प्रगति शून्य होने पर इस संबंध में निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिला बंदोबस्त अधिकारी से समन्वय स्थापित करके प्रकरण अति शीघ्र निस्तारित कराया जाय एवं अगली बैठक में मंडी सचिव, दुल्लहपुर को भी आमंत्रित किया जाये।लाभार्थी परक ऋण योजनाओं में जिस योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति खराब है, उसमें संबंधित अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनवरी 2022 तक शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत 4375 लक्ष्य प्राप्त है, जिसके सापेक्ष 5517 आवेदन पत्र विभिन्न बैंक शाखाओ को प्रेषित किये गये है, जिसमेें से 4389 आवेदन पत्र स्वीकृत और 3974 आवेदन पत्र वितरित हुए है। लक्ष्य के सापेक्ष फरवरी 2022 तक शत-प्रतिशत वितरण हेतु परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया।
उद्यमियों ने नो इंट्री को समाप्त करने की मांग की
गाजीपुर। जनपद के उद्यमियों द्वारा मुख्य स्थान जहां जाम लगता है एवं शहर क्षेत्र को छोड़कर और स्थानों पर नोइंट्री समाप्त करने की मांग की गई। जिस पर अध्यक्ष जिलाधिकारी अध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बशिष्ट सिंह यादव को अनुदेश दिया गया कि इस संबंध में इंगित बिंदुओं को लिखकर उपलब्ध कराया जाए। जिससे निस्तारित कराया जा सके। बता दें कि जिले में सुबह 8 बजे से शाम 9 बजे तक नोइंट्री प्रभावी रहता है।
साथ ही जिले में उद्योगों के विकास में बैंको से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त किए जाने के संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि ऋण परक योजनाओं में पूर्ण सहयोग करना सुनिश्चित करें। बैठक में जनपद के प्रमुख उद्यमी बशिष्ट सिंह यादव, जैकिशुन साहू, विजयशंकर वर्मा और कामोद चौरसिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें