डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से डा. ओंकारनाथ पांडेय की अध्यक्षता में जिला महिला अस्तपाल में सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। फार्मासिस्टों ने सरकार को चेताया कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वह बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
मंगलवार को छठें दिन के कार्य बहिष्कार में सभी चीफ फार्मासिस्टों और फार्मासिस्टों ने कहा की सरकार अड़ियल रवैया छोड़कर उनकी 20 सूत्री मांगों पर तत्काल शासनादेश जारी करें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो 17 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। आकस्मिक एवं पोस्टमार्टम सेवाओं को इससे अलग रखा जाएगा। इसके बाद भी शासनादेश निर्गत नहीं किया गया तो 20 दिसंबर से जनपद सहित पूरे प्रदेश के फार्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
कार्य बहिष्कार में डा. संजीव यादव, डा. विपिन सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह, डा. कुंदन यादव, डा. अनिल कुशवाहा, डा. रमेश चंद्र, डा. अमरनाथ चौधरी, डा. शैल चौहान, डा. राजीव श्रीवास्तव, डा. शशिकांत तिवारी, डा. रंजन प्रजापति, डा. संतोष ठाकुर आदि उपस्थित रहे।