फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल रूम को जल्द बनाने का अधिकारियों को दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दानापुर मंडल के वरीय सिग्नल अभियंता राजेश कुमार शनिवार की देर शाम अप सिकंदराबाद एक्सप्रेस से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने पैनल रुम, स्टेशन यार्ड तथा रिले रुम का निरीक्षण किया। इस दौरान बन रहे नए पैनल रूम को जल्द बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बताया कि एक संयुक्त डायग्राम का प्रस्ताव बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही उक्त प्लेटफार्म की बढ़ोतरी का कार्य शुरु करने का वादा किया। इसके बाद टीम के साथ बन रहे नए पैनल रूम का निरीक्षण कर जनवरी तक उसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों को बताया की बहुत जल्द ही उक्त कार्य दिखाई देगा। इस अवसर पर सहायक सिग्नल अभियंता आरके सिंह, रेल निरीक्षक अखिलेश्वर प्रसाद, यातायात निरीक्षक संजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खां आदि अधिकारी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें