फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की संस्कृत एवं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की इतिहास प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो केंद्रों पर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर परीक्षा दे रहे दस परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। इस संबंध में उन्होंने इन परीक्षार्थियों को फार्म भरवाने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में आज पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में कुल 17 हजार 961 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 15 हजार 520 परीक्षा में बैठे। जबकि 2441 गैर हाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने बताया कि एक केंद्र पर परीक्षा दे रहे चार परीक्षार्थियों राकेश, जनार्दन, विनोद और अमित तथा एक अन्य केंद्र पर परीक्षा दे रहे बिहार और हरिद्वार आदि जगहों के छह बाहरी परीक्षार्थियों की आयु और जन्मतिथि में अंतर पाया गया। कूटरचित अभिलेख के आधार पर परीक्षा देने के मामले में इनको पकड़ा गया। डीआईओएस ने बताया कि इन परीक्षार्थियों को फार्म भरवाने वाले विद्यालयों यदुवंशी माध्यमिक विद्यालय और एसवाई इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें