फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सात विस क्षेत्रों में 18 से 19 वर्ष के 20019 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में वर्तमान में 18 से 19 वर्ष के मतदाता 20 हजार से अधिक हैं जबकि 30 से 39 वर्ष के सबसे ज्यादा साढ़े छह लाख मतदाता हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। बीते दिनों मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 18 से 19 वर्ष के 20019 मतदाता हैं। इसी तरह 20 से 29 वर्ष के पांच लाख 88 हजार 501, 30 से 39 वर्ष के छह लाख 55 हजार 949, 40 से 49 वर्ष के पांच लाख छह हजार 562 तथा 50 से 59 वर्ष के चार लाख नौ हजार 93 मतदाता हैं। इसके अलावा 60 से 69 वर्ष के दो लाख 64 हजार 387, 70 से 79 वर्ष के एक लाख 45 हजार 65 तथा अस्सी वर्ष से ऊपर के जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 61040 मतदाता हैं।
अंतिम प्रकाशन के बाद जिले के सभी सात विस क्षेत्रों में 26 लाख 50 हजार 616 मतदाता हैं। जखनिया में 222477 पुरुष, 187327 महिला एवं 10 अन्य सहित 409814, सैदपुर में 199672 पुरुष, 167162 महिला एवं 21 अन्य सहित 366855 तथा गाजीपुर में 185102 पुरुष, 157993 महिला एवं 14 अन्य सहित 343109 मतदाता हैं। इसके अलावा जंगीपुर में 190307 पुरुष, 158148 महिला एवं चार अन्य सहित 348459, जहूराबाद में 208797 पुरुष, 173527 महिला एवं 10 अन्य सहित 382334, मुहम्मदाबाद में 219525 पुरुष, 180923 महिला एवं 30 अन्य सहित 4004478 तथा जमानिया में 219160 पुरुष, 180398 महिला तथा नौ अन्य सहित 399567 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें