भांवरकोल। करीब तीन माह पूर्व सड़क दुघर्टना में घायल कुंडेसर गांव निवासी अजय खरवार(20) की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम मौत हो गई।
कुंडेसर गांव निवासी अजय 21 नवंबर को बाइक से मुहम्मदाबाद जा रहा था। इसी बीच नेशनल हाईवे पर मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुरतापुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकप के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था। इलाज के बाद अभी दो दिन पूर्व ही वह गांव आया था। इस बीच सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। मृत युवक कुंडेसर चट्टी पर ठेला लगाकर फास्ट-फूड की दुकान चलाता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था। संवाद