फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों से हासिल की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार चतुर्थ ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से निशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी। उनके अधिकार के लिए दिशा-निर्देश दिए। बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कारागार प्रशासन की ओर से बताया गया कि वर्तमान में कुल 908 बंदी निरूद्ध हैं। इसमें 814 पुरूष, 44 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल नौ बच्चे निरूद्ध हैं। साथ ही 50 अल्पवयस्क हैं। सुबह का नाश्ता-ब्रेड, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी, शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी दी जाती है। वहीं कारागार परिसर में साफ-सफाई और मच्छरों के बचाव को लेकर छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें