मृत जवान को श्रद्धांजली देने के लिए लोगों की भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश की पोस्टिंग नागपुर से कुछ दिन पहले ही लद्दाख के दिवांग बार्डर पर हुई थी। अंतिम बार वह मार्च में अपनी मां के अंतिम संस्कार में गांव आए थे। जवान का पार्थिव शरीर आने के बाद सुबह से ही गांव में कई थानों की फोर्स मौजूद रही। भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सदर विधायक व राज्य मंत्री संगीता बलवंत सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजली अर्पित की।