फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह भाजपा में शामिल, जिपं अध्यक्ष पद की प्रत्याशी घोषित

Thu, 24 Jun 2021 03:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने सपना सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया। निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य  सपना सिंह आज ही भाजपा में शामिल हुईं थीं। 

 
विज्ञापन
निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि करीब आते ही गाजीपुर जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह बृहस्पतिवार को जिला भाजपा कार्यालय पहुंची और पार्टी की सदस्यता लीं। इसके तुरंत बाद  सपना सिंह को भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के टिकट की दावेदारी को लेकर सपना सिंह और वंदना यादव के बीच रस्साकशी चल रही थी। एक तरफ जहां वंदना यादव भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ विजय यादव की पत्नी हैं तो वहीं दूसरी तरफ सपना सिंह एमएलसी विशाल सिंह चंचल की बेहद करीबी रिश्तेदार हैं। 

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कुसुमलता के लिए सपा के तमाम दिग्गज पार्टी के सदस्यों को एकजुट करने में पसीने बहा रहे हैं। इतना ही नहीं पार्टी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की संख्या सर्वाधिक होने के बावजूद बिखराव की सूचना मिलने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यो एवं पार्टी के दिग्गज नेताओं को लखनऊ तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब देखना है कि सपा सुप्रीमो और सपा दिग्गज क्या अपने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को एकजुट कर पाने में सफल हो पाते है या नहीं। एमएलसी चंचल सिंह के प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने  बताया कि बीते दिनों प्रभारी मंत्री के सामने हुई परेड में सपना सिंह ने 40 से ज्यादा सदस्यों के समर्थन का आंकड़ा पेश किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें