फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार, खांसी और जुकाम के बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही पेट संबंधित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम में कुछ दिनों से हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते एक बार फिर जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की तदाद भी बढ़ी है। इससे कोरोना संक्रमण के फैलाव की संभावना बढ़ गई है। करीब पांच दिन से प्रतिदिन बुखार, खांसी और जुकाम के 70 से 80 पीड़ित मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वजह दिन में तो मौसम गर्म रह रहा है, लेकिन सुबह और रात में ठंड का असर होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि दिन में लोग घर से कम कपड़े पहनकर निकलते हैं और शाम को घर पहुंचते-पहुंचते मौसम ठंडा हो जाता है। ऐसे में लापरवाही आमजनों के लिए भारी पड़ रही है। इसके साथ ही ठंडी चीजों से परहेज नहीं रख रहे हैं। इधर पेट संबंधित मरीज भी प्रतिदिन पांच से दस की संख्या में उपचार के लिए ओपीडी पहुंच रहे हैं। कमोवेश यही हाल निजी अस्पतालों का भी है। फिजिशियन डा. स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम-खांसी के साथ कोल्ड डायरिया के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। खानपान और रहन - सहन पर ध्यान दिया जाए तो मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। इस संबंध में जिला अस्पताल केे सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि सर्दी, खांसी और जुकाम होने पर तत्काल कोविड की जांच कराएं। साथ ही चिकित्सक से जरूर परामर्श लें। प्रतिदिन ऐसे 70 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें