सुहवल गांव खेल मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते गोडसरा और अटव
सुहवल। इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सोमवार को 55वें. अंतरराज्यीय स्व. गणेश राय एवं स्व. प्रभुनारायण राय मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला गोडसरा और अटवां-फत्तेहपुर के बीच खेला गया। इसमें गोड़सरा ने 4-2 से जीत दर्ज। मैच के 20वें और 25वें मिनट गोडसरा की टीम के खिलाड़ियों ने गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया। मध्यांतर तक गोडसरा की टीम ने अपनी यह बढ़त को कायम रखी। दूसरे हॉफ शुरुआत होते ही 53वें और 73वें मिनट में गोल कर गोडसरा की टीम ने 4-0 की मजबूत बढ़त बना ली। हालांकि अंतिम क्षणों में अटवां-फत्तेहपुर के खिलाड़ियों ने मैच के 61वें और 83वें मिनट में गोलकर स्कोर 4-2 कर दिया।
मैच में निर्णायक की भूमिका बृजेश मिश्रा, जबकि कमेंट्री सुरेंद्र नाथ राय ने की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल, राकेश राय, प्रफुल्ल चंद्र राय, शिवप्रकाश, जब्बार खां, पिंटू राय आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।