भड़सर। थाना जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित शिवधर यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि 13 जनवरी को दिन में उनका पुत्र गोल्डेश यादव मोटरसाइकिल से ग्राहक सेवा केंद्र यूनियन बैंक मदारपुर के सामने पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की तथा मोटरसाइकिल छीनकर भागने का प्रयास किया। तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।