फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जूनियर वर्ग बालकों की हॉकी में गाजीपुर, हैंडबॉल में बूढ़नपुर अव्वल

विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में गेंद पर कब्जे
विज्ञापन
गाजीपुर। खेल निदेशालय की ओर से जूनियर वर्ग के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम एवं बालिकाओं की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज के परिसर में किया गया। हॉकी प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल गाजीपुर ए एवं रेवतीपुर के बीच खेला गया जिसमें गाजीपुर ने 5-4 से बाजी मारी। क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि पहला सेमीफाइनल करमपुर (बी) एवं गाजीपुर ए के बीच खेला गया जिसमें गाजीपुर की टीम 1-0 से विजेता रही।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल रेवतीपुर एवं अठगांवा (ए) के बीच खेला गया जिसमें रेवतीपुर की टीम 3-0 से विजयी रही। हॉकी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण जिला दिव्यांगजन अधिकारी पारसनाथ ने किया। निर्णायक की भूमिका विशाल, आदित्य यादव, फारुख, ब्रजेश कुमार ने निभाई। बताया कि हैंडबाल प्रतियोगिता में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहला सेमीफाइनल बीएसडी क्लब रेवतीपुर एवं सीएसए बुढ़नपुर के बीच खेला गया, जिसमें बुढ़नपुर की टीम 3-1 अंकों के अंतर से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल सेंट मेरी जमानिया एवं बीएसडी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसमें सेंट मेरी जमानिया 4-0 से विजयी रही। फाइनल सेंट मेरी जमानिया एवं सीएसए बूढ़नपुर के बीच खेला गया, जिसमें बूढ़नपुर की टीम 3-1 से विजय रही। इस अवसर पर सर्वदेव सिंह यादव, नफीस अहमद, योगेंद्र कुमार, इंद्रदेव, चंदन यादव, राधेश्याम यादव, विजय, संगीता यादव उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें