फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तीरंदाजी में खुशी की तीसरी और अमीषा की 16वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिला की दो तीरंदाजों ने जनपद का पंचम लहराया है। प्रतियोगिता में जनपद की खुशी श्रीवास्तव की तीसरी और अमीषा ने 16वीं रैंक मिली। इसकी जानकारी होते ही परिजनों व जिला के खेल प्रेमियों में खुशी और हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

कोच सतीश दुबे ने बताया कि, गुजरात के अंबाजी जीएमडीसी ग्राउंड में 21 से 23 जनवरी के बीच आदिशक्ति राष्ट्रीय महिला रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित किया गया था।
इसके रिकर्व स्पर्धा में जमानिया के द्रोणा आर्चरी ट्रेनिंग सेेंटर में प्रशिक्षण ले रही तीरंदाज खुशी श्रीवास्तव और अमीषा ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में शामिल 500 से अधिक तीरंदाजों के बीच खुशी ने तीसरा रैकिंग प्राप्त कर एक लाख पच्चीस हजार रूपये और अमीषा ने 16वां रैकिंग के साथ नौ हजार रूपये नगद पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें