फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम समय में सहकारिता के क्षेत्र में होगा अच्छा काम: राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को बंशीबाजार स्थित एक पैलेस में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्वर्ती सरकारों ने सहकारिता के क्षेत्र में ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, सहकारिता के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम हुआ। सहकारिता के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में 16 जिले कमजोर है और उसमें गाजीपुर जनपद भी है। कम समय में गाजीपुर में अच्छा काम करने का प्रयास होगा। इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर की पुत्री को मंत्रीमंडल में शामिल कर पूरे जनपद को गौरवांवित किया है और साथ ही यह साबित कर दिया कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सबसे ज्यादा सम्मान होता है। कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में मात्र 12 मेडिकल कालेज थे। साढ़े चार साल में 30 मेडिकल कालेज देने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। यहीं नहीं सरकार में जनता की सुबिधा के लिए पांच नए एक्सप्रेस दिए हैं। साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। माफिया आज जेल के अंदर है अथवा प्रदेश के बाहर है। पूरे जनपद की तरफ से जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिंह को धन्यवाद देना चाहूंगी कि उनके आशीर्वाद से गाजीपुर में आशा की किरण दिखी है। इस मौके पर जमानिया विधायक सुनीता सिंह, सदर प्रभारी केदारनाथ सिंह, कृष्णबिहारी राय, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय, अल्पसंख्य मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, रविंद्र श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह तथा संचालन विनीत शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें