पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि बैठक से क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी हो जाती है। इस समय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से नगर में साफ-सफाई के लिए नालियों से अतिक्रमण मुक्त कराए जा रहे हैं। आपस में विश्वास का वातावरण बनाएं । सोशल मीडिया से भ्रामक खबरें प्राप्त हो तो तत्काल जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें।
बरसात के मौसम में नालियों की साफ-सफाई हो सके तथा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वाहन स्टैंडों को खुले स्थान पर शिफ्ट किए जा रहे हैं, जिससे आवागमन में परेशानी न हो और जाम की समस्या दूर हो सके। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। कहा कि वर्तमान में देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त को सभी लोग झंडारोहण कार्यक्रम में अवश्य शामिल हो। जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में तालाबों एवं पोखरों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। वहां 15 अगस्त को झंडा रोहण होगा। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आधार सीडिंग न होने पर नहीं मिलेगा पेंशन
गाजीपुर। वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 से बिना आधार प्रमाणीकरण एवं आधार सीडिंग के पेंशन का भुगतान निदेशालय समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा नहीं किया जाएगा। ऐसे लाभार्थी जन सुविधा केंद्र, साइवर कैफे में जाकर पेंशन पोर्टल पर अतिशीघ्र आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा लें। साथ ही अपनी पेंशन से संबंधित बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार विवरण की प्रति बैंक में जमा करके अपने खातेेे की आधार सीडिंग भी अवश्य करा लें। आधार प्रमाणीकरण एवं बैंक खाते से आधार सीडिंग न होने की स्थिति में पेंशन की अगली किश्त का भुगतान नहीं होगा। संवाद