गुरुवार को बड़सरा बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगी थी। जब बैंक खुलने का समय हुआ तो बैंक के बाहर बैक कर्मियों से पैसा बटने की जानकारी ली। इस पर कर्मचारियों ने मैनेजर से बात करने की बात कहकर टालते हुए चले गए। इससे वहां मौजूद खाताधारकों की भीड़ ने नाराज होकर बैंक का ताला बंद कर दिया। जब बैंक मैनेजर राकेश कुमार बैंक पहुंचे और पैसा बंटने की जानकारी दी। तब जाकर खाता धारकों का गुस्सा शांत हुआ।
दोपहर बाद जिला मुख्यालय से करीब एक बजे जब कैश वाहन दस लाख रुपये लेकर बैंक पहुंचा। बैंक मैनेजर ने बताया कि ब्रांच में करीब सवा लाख में से पचहत्तर हजार अपडेट खाताधारक है। इस स्थिति में लगभग रोज करीब साठ लाख रुपये की आवश्यकता है। पिछले कई दिनों से चीफ मैनेजर को लिखित डिमांड दिया जा रहा है। लेकिन दस लाख से ज्यादा कभी भी कैश नहीं मिलता, जिसके कारण प्रत्येक दिन खाताधारकों के नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।