फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर बैंककर्मी से बाइक, मोबाइल लूटे

Thu, 29 Dec 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मजुई मोड़ के पास बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे सशस्त्र बदमाशों ने घर जा रहे बैंक कर्मचारी को तमंचे से आतंकित कर बाइक और मोबाइल लूट ली। वारदात को अंजाम देने से पहले लुटेरे बैंक कर्मी का काफी दूर तक पीछा कर रहे थे। सुनसान जगह आने पर बदमाशों ने तमंचा सटा उसे जान से मारने की धमकी दी। खुद को मुसीबत में देख बैंक कर्मचारी ने बाइक रोक दी। इसके बाद लुटेरे बाइक और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना से डरा-सहमा बैंक कर्मी किसी तरह कुछ दूर पहुंचा और लोगों से आपबीती बताई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की घेराबंदी की, लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन



 ब्रह्मपुर गांव निवासी जुनैद अंसारी सादियाबाद स्थित यूनियन बैंक में कार्यरत हैं। वह किसी काम से बाजार गए थे। वापस घर लौटते वक्त वह जैसे ही मजुई मोड़ के पास पहुंचे,  पीछे से आ रहे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने जुनैद अंसारी को ओवरटेक किया और तमंचा सटाकर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने बाइक की चाबी और मोबाइल छीन ली। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो जान से मार देंगे।

वारदात वाले स्थान पर काफी दूर तक सुनसान था। डरे-सहमे बैंक कर्मचारी किसी तरह पैदल ही कुछ दूर चलकर मजुई चट्टी पर पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने यह सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस थोड़ी ही देर में घटना स्थल के पर पहुंच गई और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। पूरी रात कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की भी कार्रवाई की गई। बावजूद लुटेरों को कहीं अता-पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें