फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 लाख रुपये से होता काम तो बारिश में मिलती गांव की तीन हजार आबादी को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यदि सरकारी धन का घोटाला नहीं हुआ होता तो ग्राम पंचायत पथरा के लोगों को पानी निकासी की समस्या से निजात मिल गया होता। इसके अलावा अन्य सुविधाओं से भी वंचित नहीं होना पड़ता। ग्रामीणों को आशंका है कि घोटाले की जांच के चक्कर में कहीं विकास कार्य ही नहीं लटक जाए।
विज्ञापन

भदौरा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत पथरा में बबलू सिंह के घर से शिव मंदिर तक नाला निर्माण और शिव मंदिर से पानी टंकी तक नाला मरम्मत कार्य व नव निर्माण का काम होना था। इसके लिए 7,45,895 रुपये और 7,57,577 रुपये का प्रस्ताव बनाकर बिना कार्य कराए ही भुगतान फर्म राज ट्रेडर्स को कर दिया गया है। हालांकि मामला सामने आने पर आनन-फानन में कार्य भी कराने की कोशिश की गई। लेकिन, मामला तूल पकड़ लेने के कारण पूरा नहीं हो सका। वहीं, मामले की जिस हिसाब से जांच चल रही है उससे ब्लाॅक में तैनात संबंधित जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। वजह विवेचना में सपा ब्लाॅक प्रमुख के पति औरंगजेब खान का नाम सामने चुका है। दूसरी ओर इस प्रकरण को लेकर सत्ताधारी दल के कई नामचीन चेहरे लगातार दबाव बनाए हुए हैं। ब्लाक प्रमुख और बीडीओ को लेकर शिकायत भी कर चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि अभिलेखीय साक्ष्यों का संकलन किया। प्रथमदृष्टया जिन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए थे, वो सही पाए गए। साथ ही ब्लाक प्रमुख का कार्य देखने वाले उनके पति को भी गिरफ्तार किया गया है। विवेचना जारी है, हो सकता है और लोगों का नाम घोटाले में सामने आए, जिनके भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें