फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में बोलने तक की आजादी छिन जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को वाजिदपुर नियांव में किसान महापंचायत हुई। इसमें मुख्य अतिथि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बीआर पाटिल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की सरकार संविधान को कमजोर करने पर तुली है। अगर देश के नागरिक जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में बोलने तक की आजादी छिन जाएगी। आज संविधान की रक्षा के लिए देश के छात्र, नवजवान एवं किसान का दायित्व अधिक बनता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डा. सुनीलम ने लखीमपुर खीरी कांड की चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। कहा कि अजय मिश्रा के केंद्र सरकार में गृह राज्यमंत्री होने के कारण इस मामले में न्याय सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है। प्रो. संदीप यादव ने कहा कि यहां के किसानों एवं नवजवानों को अपने अधिकार एवं सम्मान के लिए जात नहीं जमात देखना चाहिए। अपने अधिकार एवं फसल के दाम के लिए हरियाणा एवं पंजाब के किसानों का अनुसरण करना पड़ेगा। कार्यक्रम में डा. विरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री डा. रमाशंकर राजभर, किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, कमलेश यादव भानू, डा. एम खालिद, रमेश यादव, लल्लन राम, कैलाश यादव, योगेश महाराज, गरीब राम, शैलेंद्र सिंह, लालजी राम, डा.चंद्रदेव यादव, ओमप्रकाश यादव, शिवम चौबे, योगेश राय ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता किसान नेता मु. नसीरुद्दीन एवं संचालन किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने किया। संयोजक रमेश यादव ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें