फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से मृत महिला की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। शहर कोतवाली के रजागंज चौकी पास शुक्रवार को वाहन के धक्के से एक महिला की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया के सहारे मृतका की शिनाख्त ढढ़नी गांव निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

चौकी के पास सड़क किनारे एक महिला आटो पकड़ने के लिए खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सोशल मीडिया के सहारे पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी थी। परिजनों ने घटना के दूसरे दिन मर्चरी हाउस पहुंचकर मृतका की पहचान ढढनी गांव निवासी आशा देवी (50) के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आशा तीन फरवरी को शहर कोतवाली स्थित फुलपुर एक रिश्तेदारी में गई थी। फुलपुर से वह पैदल ही हमीद सेतु पहुंची और आटो पकड़ने के लिए मार्ग किनारे होकर जा रही थी। काफी देर बाद भी घर न पहुंचने पर परिवार के लोग चिंतित थे। इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि मृतका की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें