फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल संचालक और अज्ञात डॉक्टरों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के शादीभादी मोड़ से कुछ दूरी पर स्थित निजी अस्पताल में रविवार की रात प्रसूता और नवजात की हुई मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर अस्पताल संचालक और अज्ञात चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मीरा कन्नौजिया (32) ससुराल वाराणसी के शिवपुर से सैदपुर कोतवाली के भद्रसेन गांव मायके आई हुई थी। महिला गर्भवती थी। रविवार की देर शाम तबीयत खराब होने पर मायके के लोग उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी ले आए। डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। परिजन उसे शादीभादी से कुछ दूरी पर स्थिति एक निजी अस्पताल ले गए। वहां बताया गया कि रास्ते में लाते हुए पेट में ही बच्चे की मौत हो गई है। ऑपरेशन करके उसे निकालना होगा। परिजनों द्वारा सहमति लेने के बाद चिकित्सकों ने मृत बच्चे को निकाला। इस बीच प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद भी चिकित्सकों ने बताने की बजाय कहा कि उसकी हालत गंभीर है, उसे लेकर वाराणसी ले जाइए। इस दौरान वो मृत शरीर को भी ऑक्सीजन लगाते रहे। इधर परिजनों की सूचना पर सैदपुर से डायल 112 पहुंची और छानबीन की थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। मृतका की एक चार वर्ष मासूम पुत्री है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई बबलू कनौजिया ने अस्पताल संचालक सहित अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा मुकदमा कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें