फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप सेनानायक शशिकांत राय को गृहमंत्री ने सम्मानित किया

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के शेरपुर निवासी केन्द्रीय रिजर्व बल के उप सेना नायक शशिकांत राय को वीरता के लिए सम्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के शेरपुर कला निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप सेनानायक शशिकांत राय को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के राजपुरा में लश्कर के दो आंतकवादियों को मार गिराने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया है। शशिकांत कश्मीर के अति संवेदनशील एवं आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्र पुलवामा में तैनात हैं। लगातार आतंकवादियों के विरुद्ध देशरक्षा में सुरक्षा बलों का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहीदी धरती शेरपुर कला निवासी स्व. गोरखनाथ राय के पौत्र शशिकांत राय के पिता ब्रजनाथ राय एवं माता लालपरी देवी हैं। शशिकांत संघ लोक सेवा आयोग के 2008 बैच के अधिकारी हैं और सीआरपीएफ में वर्ष 2010 में सम्मिलित हुए। शशिकांत ने नक्सल विरोधी अभियानों में प्रभावी भूमिका निभाई। देश के विभिन्न अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जिम्मा भी सफलता पूर्वक निष्पादित किया। पुलवामा में तैनाती के दौरान शुरुआत से शशिकांत ने लगातार कई आतंकवाद विरोधी अभियानों में अपने बल का नेतृत्व अदम्य साहस एवं बहादुरी के साथ किया जिसमें कई आतकंवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की। 31 जनवरी 2019 की रात में पुलवामा जिले के ही गांव द्रबगाम में सुरक्षाबलों एवं आंतकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में उन्होंने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए आगे बढ़कर सुरक्षाबलों का नेतृत्व किया। जैश-ए मोहम्मद के खुंखार आतंकी जिला कमांडर शाहिद अहमद बाबा और उसके एक साथी अनायत अहमद जरगर को मार गिराया। इस अभियान में दिखाए गए अदम्य साहस, वीरता एवं शौर्य के लिए भारत सरकार ने उन्हें पुलिस वीरता पदक के लिए चयनित कर उनकी वीरता एवं शौर्य को सम्मान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें