गाजीपुर। जनपद न्यायालय परिसर में होम्योपैथिक मेडिकल क्लीनिक का शुभारंभ शुक्रवार को जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि इस मेडिकल क्लीनिक के शुरू हो जाने से जनपद न्यायालय में वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य समस्या होने पर होम्योपैथिक चिकित्सकीय सुविधा प्राप्त होगी।
प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने कहा कि जनपद न्यायालय परिसर में मेडिकल क्लीनिक की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए राजकीय गाजीपुर होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के प्रार्चाय डाॅ. राजेन्द्र सिंह के सहयोग से इस मेडिकल क्लीनिक की शुरूआत की गई है।
प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे के मध्य मात्र एक रुपये के शुल्क पर होम्योपैथिक दवा एवं इलाज उपलब्ध होगा।
मेडिकल क्लीनिक के शुभारम्भ के अवसर पर अध्यक्ष, मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण संजय हरि शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली रजा, जिला चिव विजय कुमार व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह, सचिव अंजनी कुमार ठाकुर एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।