राजकीय महिला पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का चौथा शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इस शिविर में 200 छात्राओं ने स्वस्थ्य समाज-मजबूत राष्ट्र की थीम के तहत एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया। गृह विज्ञान
विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गोस्वामी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न जगहों से होते हुए कार्यस्थल नवापुरा पहुंची जहां छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी तथा एड्स के खतरों के प्रति सचेत किया।
इस अवसर पर एनएसएस के स्वीप को-आर्डिनेटर डॉ. प्रताप सिंह रावत ने एड्स संबंधी जानकारी दी। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास सिंह ने कहा कि एड्स से संबंधित गलतफहमियों को दूर करने में रासेयो महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना ने कहा कि जीवन बहुमूल्य है। हमें संयमित जीवन जीना चाहिए। इस अवसर पर डा. शंभूशरण प्रसाद, डा. अकबरे आजम, डा. संतन कुमार, डा. दिवाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।