फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु पर अब नहीं देना होगा टोल टैक्स

Sun, 31 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब वीर अब्दुल हमीद सेतु पर वाहन चालकों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। वाहन अब आसानी से फर्राटा भर सकेंगे। वसूली के चलते लगने वाले भीषण जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। यह जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के अधिशासी अभियन्ता लालजी ने दी। उन्होंने बताया कि टोल टैक्स वसूली का करार 30 जनवरी 2013 से तीन साल के लिए था।
विज्ञापन


यानि 31 जनवरी  2016 को उसकी अवधि खत्म हो रही है, वहीं इस सेतु से गुजरने वाले वाले वाहनों को अब किसी तरह का टोल टैक्स देय नहीं होगा। पथ कर की वसूली दो-चार पहिया से नहीं होती थी। ट्रैक्टर भी इससे परे थे

लेकिन अब दूसरे वाहन मालिकों को भी वसूली बंद होने से राहत मिलेगी। सेतु की नींव सन् 1973 में पड़ी। यह सेतु 1100 मीटर लंबा और 14 पिलरों, 52 रोलर  बेयरिंग एवं 26 ज्वाइंटरों पर टिका है। सेतु पर प्रकाश के लिए
विज्ञापन


दोनों तरफ मिलाकर कुल 74 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के अधिशासी अभियन्ता लालजी ने बताया कि 31 जनवरी की आधी रात से पथकर यानि टोल टैक्स की वसूली का अनुबन्ध समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वाहनों से किसी प्रकार की टोल टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी। इसको लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर रात में पुलिस की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें