फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एसडीएम को पत्रक साैंपकर मांगा जमीन का मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। भीम आर्मी एवं भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व दर्जनों किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक एसडीएम संजय यादव को सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि कासिमाबाद से रसड़ा मार्ग पर चल रहे फोरलेन निर्माण में किसानों की भूमि का मुआवजा दिए बिना जबरदस्ती कार्य कराया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण के लिए शासन स्तर से कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
पत्रक के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर संबंधित सभी किसानों की भूमि की पैमाइश कर उन्हें मुआवजा देने की मांग की। अगर एक सप्ताह के भीतर किसानों को भुगतान नहीं किया जाता है तो भीम आर्मी के नेतृत्व में किसान चार जून को धरना-प्रदर्शन करने लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण चार-पांच महीनों से तेज गति से चल रहा है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक भी किसान को उनकी भूमि का मुआवजा अब तक नहीं दिया गया है। यह सड़क हाल ही में स्टेट हाईवे घोषित की गई है। इसके बाद फोरलेन के लिए स्वीकृति दे दी गई।
फोरलेन की स्वीकृति मिलने के बाद किसी भी किसान की भूमि की पैमाइश नहीं की गई। ठेकेदार मनमाने तरीके से कब्जा करते जा रहे हैं। चेताया कि अगर चार जून तक प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा एवं पुनर्वास सुनिश्चित नहीं किया गया तो संगठन जन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

पत्रक देने वालों में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम, लल्लन सिंह यादव, कमलेश सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें