फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वरिष्ठ सहायक निलंबित, भाई की फर्म को किया था भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बाराचवर ब्लॉक में वरिष्ठ सहायक और प्रभारी मनरेगा अकाउंटेंट ने ग्राम पंचायत और अन्य निधियों का भुगतान अपने भाई की फर्म को कर दिया। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि जांच प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन

एक मई को मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र के माध्यम से शिकायत हुई थी। बाराचवर ब्लॉक में तैनात वरिष्ठ सहायक व मनरेगा अकाउंटेंट प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने भाई प्रफुल्लचंद श्रीवास्तव के फर्म राज ट्रेडर्स परसा को ग्राम पंचायत निधि के तहत हुए कार्यों का भुगतान कर दिया, जो कि शासनादेश के खिलाफ है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी गई है। ब्लॉक स्तर पर बीडीओ सीमा की जांच में पता चला कि वरिष्ठ सहायक ने अपने भाई की फर्म को भुगतान किया है। हालांकि पहले मामले को दबाने की भी कोशिश की गई है।
विज्ञापन

तीन-चार दिन पहले आरोपी वरिष्ठ सहायक का स्थानांतरण भदौरा कर दिया गया। लेकिन, अमर उजाला ने वरिष्ठ सहायक ने भाई की फर्म को कर दिया भुगतान शीर्षक से 26 मई के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
खबर को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने अपने स्तर से भी तत्काल जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया वरिष्ठ सहायक दोषी पाया गया। यह वीडियो की प्रारंभिक रिपोर्ट से भी सामने आया, जिसके आधार पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
साथ ही ब्लाॅक प्रमुख, ग्राम प्रधान, मनरेगा कार्मिक और ब्लाॅक स्तरीय कर्मचारियों का भी सत्यापन कराया जा रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि कहीं उनके सगे-संबंधियों को तो वेंडर के रूप में लाभ नहीं पहुंचाया गया। विभागीय जिम्मेदारों की मानें तो अगर जांच निष्पक्ष हुई तो माननीय तक का फंसना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें