फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु पर अटैची मिलने से सनसनी

Thu, 27 Aug 2015 11:41 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतु पर गुरुवार की सुबह लावारिस बंद अटैची मिलने से सनसनी फैल गई। सेतु पर मार्निंग वाक पर निकले लोगों की नजर अटैची पर पड़ी तो किसी अनहोनी की आशंका में सहम गए। आशंका जताई जाने लगी कि
विज्ञापन


कोई व्यक्ति अपनी अटैची पुल पर रखकर गंगा में कूद गया होगा। वहीं कुछ लोग इसे देश में बढ़ रही आतंकी घटना से जोड़ कर देख रहे थे। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अटैची में एक पैंट शर्ट मिला।

अटैची में कोई विस्फोटक नहीं होने से पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद गंगा में गोताखोर से तलाश भी कराई गई लेकिन कोई नहीं मिला।  

हमीद सेतु पर पड़ी अटैची को देख गुरुवार की सुबह भय वश कोई भी व्यक्ति उसके पास जाने कि हिम्मत नहीं  जुटा
पा रहा था। सेतु पर चलने वाले वाहन भी उक्त स्थान से पहले ही अपने वाहनों की रफ्तार तेज कर निकल जा रहे थे।

सुबह से ही सेतु का एक हिस्सा वन वे की तरह हो चुका था। काफी देर बाद सूचना मिलने पर सुहवल व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में अटैची से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। कुछ लोगों ने आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


जताई कि कोई व्यक्ति अटैची छोड़कर गंगा में कूद गया होगा। इस आशंका पर पुलिस ने गंगा में गोताखोरों से तलाश भी कराई लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें