जमानिया। विकासखंड के पचोखर ग्राम सभा के आठ ग्राम पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र देकर उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी के समक्ष आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के चुनाव में गड़बड़ी हुई है जिसका चुनाव पुन: कराया जाए। ग्राम पंचायत सदस्य प्रेम कुमारी विनोद शिवलोचन रामकेर रामकुमारी सुशील श्यामबिहारी नीलम आदि का कहना है कि हम लोग शपथ ग्रहण नहीं करेंगे। वजह ग्राम प्रधान के चुनाव में गड़बड़ी हुई है। इसको लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सदस्यों का कहना है कि ग्राम प्रधान का कार्य पूर्व प्रधान द्वारा किया जा रहा है जो लोकतंत्र की हत्या है। उनके काउंटिंग में भी ओवर राइटिंग हुई है जो इस ओर इशारा कर रही है कि चुनाव में धांधली हुई है। इन्हीं सब कारणों से ग्राम पंचायत के गठन के लिए शपथ ग्रहण में हम सभी ग्राम पंचायत सदस्य हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इस संबंध में बीडीओ हरिनारायण ने बताया कि शपथ पत्र के साथ प्रार्थना पत्र मिला है। जिन लोगों ने यह आरोप लगाया है उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि उसी पंचायत चुनाव में वे लोग भी निर्वाचित हुए हैं। ग्राम के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।
बैठक आज
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 17 जून को दिन में 11 बजे से स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई है। यह जानकारी कमेटी के मीडिया प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने दी है।