जमानियां तहसील के पास स्थित रामलीला मंच पर धरना पर बैठे मनोनीत सभासद से वार्ता करते एसडीएम प्रति?
- फोटो : GHAZIPUR
तहसील के पास स्थित रामलीला मंच पर पांचवें दिन सोमवार को मनोनीत सभासद का क्रमिक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। दो मांगों के सापेक्ष एक मांग को पूरा करने के बाद भी धरना-प्रदर्शन जारी है।
समर्थकों के साथ क्रमिक धरना पर बैठे मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों को विभिन्न कार्यों में दोषी पाए जाने के बाद भी कार्रवाई न होना अपने आप में एक सवाल है। धरना पर बैठे लोगों को समझाने के लिए एसडीएम प्रतिभा मिश्रा पहुंची और जानकारी देते हुए कहा कि सतुआनी घाट पर रखे अवैध मूर्ति को हटाने के लिए बेदखली का आदेश किया गया है। उन्होंने दूसरी मांग पर उच्चाधिकारियों से वार्ता होने की बात कही। इस पर धरना पर बैठे मनोनीत सभासद ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक दोनों मांगें पूरी नहीं होगी तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान विशाल वर्मा, शहबाज अली मुन्नू खां, रामचंदर राम, राजू यादव, सुनील गुप्ता व जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद थीं।