फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर दोहरा हत्याकांड: आठ गोलियों ने छीन ली थी दो की जिंदगी, 22 साल बाद भी जेल से बाहर नहीं आ सकेगा दोषी

Thu, 12 Nov 2026 11:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में दोहरे हत्याकांड के दोषी की अर्जी राज्यपाल ने ठुकरा दी। वर्ष 2004 में चुनावी रंजिश में हमलावरों ने लेखपाल श्यामदेव यादव और देवकीनंदन को घेरकर गोलियों से भून दिया था। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी पर 17 सितंबर 2004 की सुबह चली गोलियों ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली थीं। चुनावी रंजिश में हमलावरों ने लेखपाल श्यामदेव यादव और देवकीनंदन को घेरकर गोलियों से भून दिया था। लेखपाल को पांच और देवकीनंदन को तीन गोलियां मारी गई थीं।
विज्ञापन


इस दोहरे हत्याकांड के करीब 22 साल बाद मामला फिर चर्चा में है। हत्या के दोषी महेंद्र यादव उर्फ सुन्नी को अब जेल से समयपूर्व रिहाई नहीं मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश शासन की संस्तुति पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उसकी रिहाई का प्रस्ताव खारिज कर दिया है।

बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बधाई गांव निवासी महेंद्र यादव केंद्रीय कारागार वाराणसी में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अपर जिला न्यायाधीश, एक्स कैडर, गाजीपुर की अदालत ने 30 अप्रैल 2011 को उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। हालांकि, 14 अगस्त 2013 को हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद बंदी ने फार्म-ए यानी लाइसेंस के आधार पर समयपूर्व रिहाई का आवेदन किया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त रिपोर्ट में अपराध को सीमित श्रेणी का नहीं माना गया था।

30 अक्तूबर को शासन के उप सचिव कमलेश कुमार की ओर से जारी शासनादेश के क्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी इस पर अस्वीकृति की मुहर लगा दी। वाराणसी केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक और गाजीपुर जिला प्रशासन को निर्णय से बंदी को तत्काल अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें