मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने दो उपनिरीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। उन्होंने घोसी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शुभम त्रिपाठी एवं दिनेश यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने एक नवंबर को घोसी नगर के बड़ागांव में मुहम्मद अब्बास के यहां पटाखे पकड़े और तथा घोसी नगर के मझवारा मोड़ पर जुआ खेलने के मामले सहित क्षेत्र में लगातार मिल रही विभिन्न शिकायतों को लेकर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
दोनों उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई से पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। इस बाबत सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।